{"_id":"61e45ec8baf8a11a25358a09","slug":"fighting-and-firing-in-the-dispute-of-making-channi-farrukhabad-news-knp675705598","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्नी बनाने के विवाद में मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी बनाने के विवाद में मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कटरी के गांव दुर्जनपुरवा में चन्नी बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच में फायरिंग से इनकार कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरह के कटरी के गांव दुर्जनपुरवा निवासी इच्छाराम शनिवार को जानवरों के लिए चन्नी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रमेश, राजवीर, जयवीर, सुभाष आए और चन्नी का निर्माण रोकने को कहा। इच्छाराम ने मना किया तो लोग गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।
शोर सुुनकर परिवार के रामरहीश व संतराम व भतीजे की बहू जय देवी मौके पर आ गए। चारों हमलावरों ने इच्छाराम, रामरहीश, संतराम और जयदेवी के साथ मारपीट कर चन्नी गिरा दी। जान लेवा फायर भी किया। सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर घायल चारों लोगों का मेडिकल कराया। पुलिस जांच में फायरिंग न होने का दावा कर रही है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।