फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fighting and firing in land acquisition dispute

जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट व फायरिंग

Sun, 28 Mar 2021 09:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in land acquisition dispute
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव घुमैया रसूलपुर में जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। छप्पर में आग भी लगा दी गई। दबिश देने गई पुलिस से एक पक्ष की महिलाएं उलझ गईं। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने ले गई और समझौता करा दिया।
विज्ञापन

गांव घुमैया रसूलपुर निवासी दयाराम राजपूत और गांव के एक युवक के बीच जमीन पर कब्जे का विवाद है। शनिवार शाम को युवक ने उस जमीन पर गेट लगवा दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। फायरिंग भी हुई। दयाराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष को समझाकर गेट हटवा दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के जाने के बाद देर रात युवक ने साथियों के साथ फायरिंग की और जमीन पर चहारदीवारी बनाकर फिर गेट लगवा दिया। इसी दौरान दयाराम के छप्पर में आग भी लगा दी गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। गांव पहुंचे दरोगा शिशुपाल सिंह ने युवक के घर पर दबिश दी। युवक के घर की महिलाएं दरोगा से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने एसओ अंकुश राघव को सूचना दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ ने दयाराम और दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद तीनों को छोड़ दिया। दयाराम ने बताया कि आग से चक्की, इंजन व अन्य सामान जल गया। एसओ ने बताया कि मारपीट व पथराव हुआ था। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। छप्परों में आग लगने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed