फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fever spread in Ahmedganj, dengue also spread

Farrukhabad News: अहमदगंज में फैला बुखार, डेंगू ने भी पांव पसारे

Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fever spread in Ahmedganj, dengue also spread
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव अहमदगंज में पिछले कई दिनों से बुखार फैला है। अब डेंगू ने भी पांव पसार दिए हैं। पीड़ित निजी अस्पतालों में भर्ती हैं या फिर झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। मलेरिया विभाग ने अभी तक गांव में न तो लार्वा नष्ट कराया और न ही छिड़काव कराया।
विज्ञापन


गांव अहमदगंज में इन दिनों हर घर में बुखार के मरीज हैं। 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार दिन पहले गांव जाकर दवाई का वितरण किया था। इसके बाद कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। इस कारण गांव के लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। बुखार से पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं। जांच में उन्हें डेंगू बताया गया है। फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सूर्यांश व अरविंद भी बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा रुचि पत्नी मनोज, आदित्य, रमन, दीक्षा, अंजू आदि बुखार की चपेट में हैं। कोई झोलाछाप से इलाज करा रहा है तो कोई निजी अस्पताल में भर्ती है। हालात यह हैं कि बुखार में जहां मरीजों प्लेटलेट्स कम होते हैं, वहीं सीएचसी में सीबीसी जांच ठप है। सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल ने बताया कि सोमवार को गांव में टीम भेजकर मरीजों की जांच व दवा वितरण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed