{"_id":"c8b62eb97abd9ae34674f077a85607ef","slug":"festival-drew-crowds-in-common-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझी महोत्सव में उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझी महोत्सव में उमड़ी दर्शकों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांझी महोत्सव के छठवें दिन शनिवार को देर रात बाबा हंसगिरी सांझी कमेटी ने
विज्ञापन
चार झांकियां निकालीं। झांकियों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़
पड़ी। पितृपक्ष के दौरान नगर में संपन्न होने वाले दो सौ साल पुराने सांझी
महोत्सव के छठवें दिन शनिवार देर रात बाबा हंस गिरी सांझी कमेटी की ओर से
हनुमान को बांधे लवकुश, बाली सुग्रीव युद्ध, नरसी भगत सहित चार
झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों की संख्या बढ़ने के साथ ही दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। देर रात तक सड़कों पर दर्शकों की भीड़ जमी रही। दर्शकों की बढ़ती संख्या की दृष्टि से अभी तक शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा को समुचित पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की गई है। इसे लेकर दोनों कमेटियों के पदाधिकारी चिंतित हैं। इनका कहना है कि सांझी महोत्सव में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए।