फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Feast of the Holi public welfare would

होली का पर्व होगा लोक कल्याणकारी

Wed, 04 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Feast of the Holi public welfare would
इस बार होली का त्योहार लोक कल्याणकारी होगा। होली पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने पर लोगों को खासा लाभ मिलेगा।  आचार्य
विज्ञापन
डा. ओंकारनाथ मिश्र कहते हैं कि इस बार होली काफी शुभ लग्न में पड़ रही है। होली की पूर्व संध्या पर सायं 6.32 से 8.45 बजे तक होली पूजन करना काफी फलदायी होगा।

होलिका दाह का समय रात 10.35 से 11.36 बजे तक शुभ होगा। वह कहते हैं कि इस वर्ष गुरुवार की रात्रि में होलिका दाह लोक कल्याणकारी, सुख, संपत्ति, अन्न, धन व वृद्धिकारक होगा। इसलिए होलिका का विधि-विधान से पूजन करें।

होली पूजन व दहन का समय
होली पूजन- सायं 6.32 से 8.45 बजे
होलिका दहन- रात 10.35 से 11.36 बजे

ऐसे करें पूजन
गाय के गोबर (गुलरियां) के कंडे स्थापित करें। जल रक्षासूत्र, अबीर-गुलाल, अक्षत से पूजन करें। होलिका माता का विभिन्न ताजे बने पकवानों से भोग लगाएं। धूप-दीप से पूजन करें। इसके साथ ही होलिका माता से जीवन में सुख-समृद्घि की प्रार्थना करें।

पांडेश्वरनाथ में आज होगी गुलाल आरती
रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में 5 मार्च को सायं 7.30 बजे होली महोत्सव कार्यक्रम होगा। पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान भोलेशंकर की भव्य झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद 56 भोग लगाया जाएगा। पहली बार गुलाल आरती और महाआरती होगी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

अबीर-गुलाल उड़ा बच्चे बोले, हैप्पी होली
प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने बुधवार को जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेली। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को हैप्पी होली बोल शुभकामनाएं दीं। शहर में हर तरफ रंग-गुलाल से रंगे-पुते बच्चे सड़कों नजर आए। रेलवे रोड स्थित आल संस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। होली की छुट्टी पर बच्चों के अलावा शिक्षकों ने भी जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। बजरिया रोड स्थित आल सेंट पब्लिक स्कूल में भी नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जमकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।

यहां प्रधानाचार्या तमन्ना दुबे और प्रबंधक पीयूष दुबे ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। मार्डन पब्लिक स्कूल, अनंत पब्लिक स्कूल, किड्स बैली, राजपूताना पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल और सीपी इंटरनेशनल स्कूल आदि में भी बच्चों ने जमकर होली खेली। सड़कों पर स्कूली टेंपो, बसों और रिक्शों पर रंगे-पुते बच्चे देखते ही बन रहे थे।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्कूलों में अवकाश घोषित होते ही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। रंगों में सराबोर बच्चों की टोलियां सड़क पर देखी गईं। किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने होली गीतों पर जमकर हुड़दंग मचाया। सीपी विद्या निकेतन, एचओ एकाडमी, एपी पब्लिक स्कूल, शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान आदि स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली।  

धूप खिली, बाजार में लौटी रौनक
 होली के मौके पर तीन-चार दिनों से मौसम की बेरुखी के चलते बाजार से रौनक गायब थी। बुधवार को खिली धूप के चलते बाजार में रौनक लौट आई। लोगों ने जमकर खरीददारी की। भीड़ बढ़ने पर दुकानदारों के चेहरे भी खिले दिखाई दिए।
रविवार से मौसम खराब होने के चलते बाजार में भीड़ काफी कम थी। चिप्स, पापड़, रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े, रेडीमेड और क्राकरी दुकानदार मायूस थे।

बुधवार सुबह से खिली धूप के चलते बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने चिप्स, पापड़, रंग, गुलाल और कपड़ों आदि की जमकर खरीददारी की। रेलवे रोड, नेहरू रोड, पक्कापुल, बीबीगंज, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लालसराय टंकी के पास, कोतवाली रोड फतेहगढ़ और भोलेपुर आदि बाजारों में सुबह से दुकानों पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। देर रात तक रेडीमेड, चिप्स-पापड़ की दुकानें खुली रहीं। रंग-गुलाल और पिचकारी आदि की जमकर बिक्री हुई।

रेलवे रोड पर रंग-गुलाल की दुकान लगाए रामशंकर कहते हैं कि दोपहर तक करीब दो हजार की बिक्री हो चुकी थी। मौसम ठीक होने से थोड़ा बहुत मुनाफा अब हो जाएगा। यही कहना था मठिया देवी पर चिप्स और पापड़ की दुकान लगाए रामसिंह का। होली को लेकर घराें में गुजियां, अहिस्से, पापड़, चिप्स के अलावा परंपरागत पकवान बन रहे हैं। होली पूजन के लिए गुलरियां भी बनाई जा रही हैं। शहर से लेकर देहात होली का उल्लास दिखाई दे रहा है।

संवेदनशील इलाकों में रहेगी कड़ी नजर
होली पर झगड़ा-फसाद से बचने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों को चयनित भी किया गया है। पुलिस की संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रहेगी। एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि होली को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा सतर्कता बरती गई है। कई संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है। उन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।

एसपी विजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका दहन वाले स्थान पर थाने से अतिरिक्त फोर्स लगाने के निर्देश दिए हैं। होली पर लोग दुश्मनी को भुला कर गले मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ दिलों में दुश्मनी रखे अपराधी इस दिन का इंतजार करते हैं। जिले में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस फोर्स ने खासा इंतजाम कर रखा है।

पुलिस के आलाधिकारी दावा कर रहे हैं कि होली पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी दी जाएगी। जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका के स्थानों पर एसपी ने थाना प्रभारियों को खास सतर्कता के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को लाइन से अतिरिक्त फोर्स दे दिया है। जिले में 21 होलिकाएं अतिसंवेदनशील और 65 संवेदनशील हैं। थाना नबावगंज में 8 स्थान अतिसंवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

थाना मेरापुर में 1, कमालगंज में 7, जहानगंज में 1, अमृतपुर में 2, शमसाबाद में 2 स्थानों को चिन्हित किया गया है। शहर कोतवाली में 25 स्थान होलिका दहन के लिए संवेदनशील हैं। थाना नबावगंज में 15, कमालगंज में 14, मेरापुर में 11 होलिका दहन के स्थान संवेदनशील श्रेणी में हैं।

एक गन्ना10 रुपये में बिका
होली पर गन्ना की जमकर बिक्री होती है। होलिका दहन में गन्ना, गेहूं और चने की बाली का अपना महत्व है। गेहूं की नई फसल तैयार होने पर इनकी बालियों को ईश्वर को समर्पित करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। गन्ना, गेहूं व चने की बाली के साथ होलिका माता को आखत डाली जाती है। बूढ़े, बच्चे और युवा मिलकर होलिका माता के खूब जयकारे लगाते हैं। आखत के लिए एक गन्ना 10 रुपये में बिक रहा है। पक्कापुल पर गन्ना लगाए दुकानदार मोहन कुमार ने बताया कि बरसात के चलते गन्ना महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed