{"_id":"cb623b901a64d5f6169a079ace54c09e","slug":"feast-of-sacrifice-today-idujjuha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा आज
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुज्जुहा की तैयारियां पूरी कर ली
विज्ञापन
गई। कुर्बानी के त्योहार की यादें पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम व उनके
बेटे हजरत इस्माइल की आजमाइशों से जुड़ी हैं। पशु मंडियों में कुर्बानी
देने के लिए बकरों की जमकर खरीद-फरोख्त हुई। 25 सितंबर को ईदुज्जुहा का
पर्व मनाया जाएगा।
पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों गढ़ी कोहना, खटकपुरा, भीकमपुरा, गढ़ी अशरफ अली, गुदड़ी, घोड़ा नखास, असगर रोड और सूफी खां आदि मोहल्लों में मुस्लिम वर्ग के लोग पर्व की तैयारियों में लगे रहे। वहीं शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुज्जुहा की नमाज को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। बाजार में भी त्योहार को लेकर रौनक रही। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित नखासा और सुतहट्टी स्थित पशु मंडी में मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीददारी की।
यहां पढ़ी जाएगी ईदुज्जुहा की नमाज
ईदगाह/मस्जिद इमाम समय
फतेहगढ़ ईदगाह हाफिज सगीर सुबह 8.30 बजे
पुरानी ईदगाह सैय्यद मुताहिर अली 8.30 बजे
नई ईदगाह मौलाना मोअज्जम अली 8.15 बजे
मस्जिद काजी जी सैय्यद मुताहिर अली 9 बजे
सुनहरी मस्जिद मौलाना सदाकत हुसैन 9 बजे
हुसैनिया मुजीबिया शाह फसीह मुजीबी 8.15 बजे
मस्जिद बीबी साहबा मौलाना इजहार 8.30 बजे
मस्जिद महल वाली मौलाना शाहिद 8.15 बजे
मस्जिद अहसनी महमूदी शेखपुर 8.30 बजे
नखास मस्जिद रहमानी हाफिज मुम्मताज 8 बजे सुबह