फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fear due to the arrival of corona infected in Kannauj region, increased vigor

सीमा से जुड़े कन्नौज क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिलने से भय, बढ़ी सख्ती

Wed, 22 Apr 2020 09:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Fear due to the arrival of corona infected in Kannauj region, increased vigor
कमालगंज में सीमा पर कन्नौज जिले से आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कन्नौज जिले की सीमा कमालगंज क्षेत्र से जुड़ी है। इसके चलते जनपद खुदागंज, दरौरा, उधरनपुर व व संयोगिता मार्ग स्थित गांव बहबलपुर सीमा पर बैरियर बनाए गए हैं। कन्नौज मे मिले सात कोरोना संक्रमितों में से छह छिबरामऊ व समधन के हैं।
विज्ञापन

यहां से लोगों की आवाजाही को लेकर क्षेत्रीय लोग सशंकित हैं। इन्हीं चिंताओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। खासकर खुदागंज व दरौरा एवं उधरनपुर बैरियर पर पुलिस कतई रियायत नहीं बरत रही है। यही कारण है कि बुधवार को कन्नौज से आने वाले कई वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ सहित कई अन्य क्षेत्र से अधिकांश शव यात्राएं शृंगीरामपुर गंगा तट पर आती हैं। यहां आने के लिए उधरनपुर, दरौरा या खुदागंज होते हुए ही आना होता है। शव यात्राओं के साथ लोगों की भीड़ रहती है। इसके चलते लोग डरे हुए हैं। डर है कि संक्रमित क्षेत्रों से होते हुए शव यात्रा के आने पर यह क्षेत्र भी कहीं प्रभावित न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों बैरियर से बराबर आनेजाने का सिलसिला चलता है। सबसे अधिक आवागमन खुदागंज बार्डर से होता है। यहां से समधन महज सात किलोमीटर ही दूर है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बात का संज्ञान है। इसीलिए डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ ने भी कई बार कन्नौज सीमा के बैरियरों का जायजा लिया।
बुधवार सुबह से ही इन बार्डरों पर बने बैरियर पर बिना अधिकृत पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। कई लोगों को बिना पास के उनके परिवार सहित लौटा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि डीएम, एसपी लगातार बैरियर की व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

बैरियरों पर पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना पास के किसी वाहन या व्यक्ति को आने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed