फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father scolded for drinking alcohol, then young man hanged

शराब पीने पर डांटने से पिता पर खफा युवक ने लगाई फांसी

Fri, 15 May 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father scolded for drinking alcohol, then young man hanged
युवक के फांसी लगाने के बाद जांच करते शहर कोतवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शराब पीकर घर पहुंचे युवक को पिता ने डांट दिया तो खफा होकर उसने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी कृष्ण कुमार उर्फ सूरज (24) ने मकान की पहली मंजिल पर टिनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता रामसेवक कुशवाहा ने बताया कि सूरज ई-रिक्शा चलाता था। दोपहर में घर लौटा, तो शराब के नशे में था। उन्होंने उसे डांट दिया। इसके बाद वह छत पर चला गया। पत्नी आशा देवी, तीन साल की बेटी कशिश और मां सुनीता नीचे घर में थीं। करीब तीन बजे मां सुनीता ऊपर गईं, तो साड़ी के फंदे में टिनशेड के एंगल में शव लटका देख।

परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया। एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई, तो चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पहुंचे और पूछताछ की। युवक के एक छोटा भाई पुष्पेंद्र भी है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed