{"_id":"6574adb4cefb43b0d7035a2f","slug":"father-and-son-were-beaten-and-vandalized-after-breaking-into-their-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-6014-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, की तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट कर छह लोगों ने तोड़फोड़ की। आस पास के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मसेनी चौराहा निवासी बबलू विवाह समारोह में बचा हुआ सामान बाजार से वापस करके शुक्रवार को आ रहा था। तभी मोहल्ले के प्रियरंजन यादव उर्फ प्रभाकर, गौरव पाल, बिजेंद्र पाल उर्फ सोनू, जय नारायण वर्मा रोड निवासी राजीव यादव, लोको रोड सोनी पारिया स्कूल के पास का निवासी रवि श्रीवास्तव, पांचालघाट रोड निवासी आनंद भदौरिया ने बबलू को रोक लिया और गाली-गलौज किया। विरोध करने पर सभी लोगों ने बबलू की लात घूसों से पिटाई कर दी।
बबलू वहां से भागकर घर आ गया। पीछे से आए इन लोगों ने बबलू को घर में घुसकर पीटा। बचाने में पिता बालिस्टर सिंह को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बालिस्टर की तहरीर पर प्रियरंजन सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया।