फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father and son arrested for abetting suicide

Farrukhabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for abetting suicide
फर्रुखाबाद। आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। तीन वर्ष पहले महिला ने सात नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर कालोनी निवासी रचना ने 17 मार्च 2021 को शहर कोतवाली के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी गुंजन अवस्थी, गौरव अवस्थी, इंदू अवस्थी, गुंजन अवस्थी के नौकर, मोहल्ला लालसराय निवासी विवेक गुप्ता, सातनपुर निवासी नितिन यादव, अमित शुक्ला व कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 13 फरवरी 2021 को गुंजन अवस्थी ने पति मंगल को फोन करके बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद पति को बंधक बनाकर पीटा। जानकारी होने पर रात को 12 बजे परिजनों की मदद से पति मंगल को इनके चंगुल से छुडाया। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट में इन लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। जानकारी होने पर यह लोग मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पति मंगल ने 16 मार्च 2021 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को गुंजन व उसके पिता इंदू अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में पिता-पुत्र के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed