{"_id":"5b2e8eed4f1c1b624d8b7c92","slug":"fatehgarh-won-defeating-etawah-team-kabaddi-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ ने इटावा की टीम को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ ने इटावा की टीम को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही 22वीं अंतरजनपदीय कानपुर जोन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता में फतेहगढ़ ने इटावा की टीम को हराकर ट्राफी जीत ली। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
21 से 23 जून तक चलीं खेलकूद प्रतियोगिता में कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और ललितपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया था। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में इटावा के पुरुष खिलाड़ियों ने पहला, महिला वर्ग में कन्नौज, कुश्ती में पुरुष वर्ग में इटावा, महिला वर्ग में ललितपुर की टीम विजेता रही।
कबड्डी में फतेहगढ़ की टीम ने इटावा टीम को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सेना के डिप्टी कंट्रोलर ऑफ डिफेंस एकाउंट अतुल मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में कर्मवीर, संजीव कटियार, प्रबल पाठक, अल्पना शर्मा, कुलदीप यादव, सरवेंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, विवेक सोनकर, सचिन सिंह और सूर्यप्रताप सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह चौहान, नैना श्रीवास्तव, प्रताप सिंह गंगवार और डंपी यादव आदि रहे।