फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh tops in four competitions

Farrukhabad News: चार प्रतियोगिताओं में फतेहगढ़ अव्वल

Thu, 09 Nov 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh tops in four competitions
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ पुलिस लाइन में चल रही 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी कानपुर की टीम हावी रही। 11 प्रतियोगिताओं में कानपुर नगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। फतेहगढ़ की टीम चार प्रतियोगिताओं में अव्वल रही। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में कानपुर नगर के विशाल सोमवंशी, पिंटू, कानपुर देहात के लवकुश विजयी रहे। महिला वर्ग में कानपुर नगर की बबली, इटावा की स्नेहा, कानपुर नगर की कुमकुम शर्मा जीतीं। पांच हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ के अंकित आर्या, कानपुर देहात के सुनील, फतेहगढ़ के अंकुर विजयी हुए। 10 हजार मीटर पुरुष वर्ग में कन्नौज के संतोष, कानपुर देहात के सुनील, फतेहगढ़ के अंकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

10 हजार मीटर दौड़ महिला वर्ग में कानपुर नगर की कुमकुम शर्मा प्रथम व रश्मि द्वितीय रहीं। 10 किमी वॉकचाल महिला वर्ग में कानपुर नगर की रामा शर्मा, झांसी की सरिता सागर, फतेहगढ़ की नूतन आर्या पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर महिला दौड़ में झांसी की सरिता सागर, कानपुर नगर की खुशबू, इटावा की स्नेहा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ के अजय ठाकुर, कानपुर नगर के पिंटू व गुरु मोहित, तीन हजार मीटर स्टेपिल चेस पुरुष वर्ग में कानपुर नगर के विशाल सोमवंशी, इटावा के करन प्रजापति, फतेहगढ़ के पवन चाहर, महिला वर्ग में कानपुर नगर की बबली, फतेहगढ़ की दीपिका व अंकिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
चक्का फेंक पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ के जगदीश बघेल, झांसी के राजेंद्र सिंह व फतेहगढ़ के लवी चौधरी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कानपुर नगर की आकांक्षा व रामा शर्मा, औरैया की सुधा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।


पोल वाल्ट पुरुष में कानपुर नगर के पंकज भाटी व दीनानाथ, इटावा के निर्भय प्रजापति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में कानपुर नगर की रश्मि ने प्रथम व संध्या ने द्वितीय स्थान पाया। हेमर थ्रो पुरुष वर्ग में कानपुर नगर के विनोद, फतेहगढ़ के कृष्णकांत, इटावा के देवेंद्र, महिला वर्ग में कानपुर नगर की अनुराधा व सुरभि, फतेहगढ़ की बबली, 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में ललितपुर की कृष्णा, कानपुर नगर की गुंजन, ललितपुर की सावित्री, पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ के हरिओम, कानपुर देहात के विक्रांत व राहुल सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान एसपी विकास कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed