फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh festival will give message of unity and love

एकता व प्रेम का संदेश देकर मनाया जाएगा फतेहगढ़ महोत्सव

Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh festival will give message of unity and love
फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक में बोलते सपा नेता विजय यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
एकता व प्रेम का संदेश देगा फतेहगढ़ महोत्सव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ महोत्सव एकता व प्रेम का संदेश देकर धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सदस्यों ने बैठक में विचार रखे और सुझाव भी दिए।
मंगलवार को रखा स्थित सपा नेता विजय यादव के कोल्ड स्टोरेज में 6 मार्च से होने वाले फतेहगढ़ महोत्सव को सफल बनाने के लिए बैठक बुलाई गई।
महोत्सव के प्रमुख संरक्षक विजय यादव ने बताया कि महोत्सव के जरिये पूरे प्रदेश नहीं बल्कि देश में एकता व प्रेम का संदेश देने का काम किया जाएगा। संयोजक रिजवान अहमद ताज ने कहा कि 6 मार्च को रात आठ बजे डीएन कालेज फतेहगढ़ में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, डॉ. सुरेश अवस्थी, शैलेंद्र गौतम, सोनरूपा, विशाल, डॉ. माजिद देवबंदी दिल्ली आदि कवि व शायर शामिल होंगे।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. शिव ओम अंबर करेंगे। महोत्सव में सर्वधर्म सम्मेलन होगा। इसमें सभी धर्मों के गुरुओं को आमंत्रित किया जाएगा। जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अनिल मिश्रा, भारती मिश्रा, अफगन शेर खां, राममुरारी शुक्ला, अल्लाहदीन, चमन शुक्ला, राहुल परमार, शाकिर अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed