फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Troubled by threat from girlfriend's family, ITI student hangs himself

फर्रुखाबादः प्रेमिका के परिजनों की धमकी से परेशान आईटीआई के छात्र ने फांसी लगा जान दी

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Troubled by threat from girlfriend's family, ITI student hangs himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रेमिका के परिजनों की धमकी से परेशान आईटीआई के छात्र ने सोमवार रात को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। मंगलवार सुुबह छात्र के पर्स से परिजनों को सुसाइड नोट मिला। पिता ने पुत्र की प्रेमिका, उसके पिता, तीन भाई व भाभी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंधौआ निवासी प्रभुदयाल आंबेडकर का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने सोमवार रात लगभग एक बजे अभिषेक ने अपने कमरे की छत के कुंडे से फांसी लगा ली। रात में छोटी बहन शर्मीला जब पानी पीने के लिए उठी तो भाई को फंदे पर लटका देखा। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग जाग गए। सूचना पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव उतरवाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों को अभिषेक के पर्स से सुसाइड नोट मिला। इसमें अभिषेक ने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह मोहल्ले की युवती से प्रेम करता है। इससे उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे वह आत्महत्या कर रहा है। प्रभुदयाल ने युवती, उसके तीन भाई, पिता, भाभी के खिलाफ पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। अभिषेक के तीन भाई व दो बहनें हैं। दो भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। प्रभारी कोतवाल रामसेवक वर्मा ने बताया कि पिता ने रात में अभिषेक के आत्महत्या करने की तहरीर दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मंगलवार सुबह जो सुसाइड नोट दिया है, उस पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed