फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Smuggler arrested with opium worth 80 lakhs

Farrukhabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Smuggler arrested with opium worth 80 lakhs
फर्रुखाबाद। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कमालगंज कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अलीसा ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि 25 मई 2022 को उसकी शादी क्षेत्र के गांव नगला दाउद सरैया निवासी युवक से हुई थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पिता के असमर्थता जताने पर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर 29 अक्तूबर को पति व ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर उसके जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया।
31 अक्तूबर ससुरालीजन उसके घर आये और तलाक देने का दबाव बनाने लगे। तलाक देने से मना करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर मामा-मामी, नाना-नानी आदि परिजनों ने बचाया। एसपी से शिकायत करने पर पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई तो ससुरालीजनों ने उसे साथ रखने का झूठा आश्वासन दिया और अब तक बुलाने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीशा ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह कमालगंज थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed