फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Seven arms licenses of block chief, brother and mother revoked, BSP leaders brother Amit Dubey

फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख, भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त, बसपा नेता के भाई हैं अमित दुबे

Fri, 07 Jan 2022 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jan 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Seven arms licenses of block chief, brother and mother revoked, BSP leaders brother Amit Dubey
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख, उनके भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निरस्त कर दिए हैं। शस्त्र लाइसेंसों में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्लाक प्रमुख ने तीनों लाइसेंस में अलग-अलग जन्मतिथि के दस्तावेज लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इस पर उनकी राइफल, रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। ब्लाक प्रमुख के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज होने और शस्त्र लाइसेंसों के आवेदन में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने के मामले में उनकी राइफल, पिस्टल व डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मां कुसुमलता दुबे की एक नाली बंदूक का जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त किया है। उनका लाइसेंस तीनों पुत्रों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए और पुत्रों द्वारा शस्त्र का दुरुपयोग किए जाने की आशंका में निरस्त किया गया है। बसपा नेता अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed