{"_id":"61d7e820c823a8227f11f2a3","slug":"farrukhabad-seven-arms-licenses-of-block-chief-brother-and-mother-revoked-bsp-leaders-brother-amit-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख, भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त, बसपा नेता के भाई हैं अमित दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ब्लाक प्रमुख, भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त, बसपा नेता के भाई हैं अमित दुबे
Fri, 07 Jan 2022 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख, उनके भाई और मां के सात शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निरस्त कर दिए हैं। शस्त्र लाइसेंसों में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्लाक प्रमुख ने तीनों लाइसेंस में अलग-अलग जन्मतिथि के दस्तावेज लगाए गए हैं।
इस पर उनकी राइफल, रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। ब्लाक प्रमुख के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज होने और शस्त्र लाइसेंसों के आवेदन में अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाने के मामले में उनकी राइफल, पिस्टल व डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
उनकी मां कुसुमलता दुबे की एक नाली बंदूक का जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त किया है। उनका लाइसेंस तीनों पुत्रों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए और पुत्रों द्वारा शस्त्र का दुरुपयोग किए जाने की आशंका में निरस्त किया गया है। बसपा नेता अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद है।