फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Royal won by 28 runs with Surjit's century.

Farrukhabad News: सुरजीत के शतक से फर्रुखाबाद रॉयल 28 रन से जीता

Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad Royal won by 28 runs with Surjit's century.
फर्रुखाबाद। नाइट राइडर फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रॉयल के बीच हुआ मैच रोमांचक रहा। सुरजीत के शतक के चलते रॉयल की टीम 28 रनों से विजयी हुई। दूसरे मैच में एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज की टीम ने पुलिस लाइन क्लब को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे एफसीएल टूर्नामेंट के लीग मैच में एक सीनियर और एक जूनियर वर्ग का मैच हुआ। सीनियर वर्ग का मैच फर्रुखाबाद रॉयल और फतेहगढ़ राइट राइडर की टीमों के बीच हुआ। रॉयल के कप्तान अनुज पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुरजीत के शतक (104) सौरभ के 38, श्याम कुमार के 24, अनुज पाठक के 18 रनाें के बदौलत टीम ने सात विकेट खोकर 225 रन बनाए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ नाइट राइडर की ओर से विशाल छाबड़ा ने तीन, नितिन ने दो और अभिषेक ने एक विकेट लिया। 226 रनों का लक्ष्य पाने उतरी नाइट राइडर की पूरी टीम 197 रनों पर आउट हो गई। राइडर की ओर से विशाल छाबड़ा ने 58, प्रांजल ने 31, अभिषेक ने 22 रनों का योगदान किया। फर्रुखाबाद रॉयल के गेंदबाज राहुल ने तीन, अनुज पाठक, व अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। रवि व मयंक ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन की राह दिखाई। सुरजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद अहमद खां ने दिया। अंडर 16 के मैच में पुलिस लाइन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम रिषभ यादव की हैट्रिक के चलते 148 रनों पर धराशायी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषभ ने 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को मैदान से बाहर की राह दिखाई। टीम की ओर से अविरल ने 26, रुद्र ने 19, निखिल ने 13 और आर्यांश ने 11 रन बनाए। एपी पब्लिक स्कूल के गेंदबाज शिवम ने दो, भानु, आयुष कौशल और जुगैर ने एक-एक विकेट लिया। एपी ने 149 रनाें का लक्ष्य 18.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से शिवम ने 58, शिव ने 22, दीपक ने 17, कृष्णा ने 10 रन बनाए। पुलिस लाइन की टीम के गेंदबाज निखिल ने दो, अविरल,कुनाल, आयुष ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शिवम को डाॅ. रोहित तिवारी ने मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी। मैच के दौरान सौरभ सक्सेना, अमित सक्सेना, अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed