{"_id":"5f0b47598ebc3e635f57200d","slug":"farrukhabad-people-without-mask-helmets-had-to-be-put-up-farrukhabad-news-knp570823099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क-हेलमेट वालों को लगानी पड़ी उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क-हेलमेट वालों को लगानी पड़ी उठक-बैठक
विज्ञापन
शहर के मठिया देवी मंदिर के कपाट खुलने से दर्शन करती युवती। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद।
दो दिन की बंदी ने पुलिस ने जैसी सख्ती दिखाई है वैसी सख्ती का सामना आप लोगों को अब हर हफ्ते करना होगा। शासन ने हफ्ते में दो दिन (शनिवार और इतवार) की बंदी करने का आदेश दिया है। ऐसे में आप बिना मास्क और बिना हेलमेट के बाहर न निकलें।
रविवार सुबह से ही पुलिस ने हर चौराहे-तिराहे पर सख्ती दिखाई। बिना मास्क और हेलमेट के मिले लोगों से उठक-बैठक लगवाई। चालान भी काटे गए। चार घंटे चले अभियान के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सबसे ज्यादा सख्ती लालगेट, चौक, तहसील तिराहा, फतेहगढ़ चौराहा और आईटीआई चौराहे पर की गई। यहां तैनात पुलिस बल ने मस्ती करने निकले युवाओं को दूर तक दौड़ाया।
मंदिरों के कपाट तो खुले, कम पहुंचे दर्शनार्थी
फर्रुखाबाद। शासन ने दो दिन के लॉकडाउन में धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शनिवार को बंद रखने के बाद रविवार को सुबह से ही कपाट खोले गए। प्रसिद्ध मंदिरों में पांडवेश्वर नाथ शिवालय, पल्ला मठिया देवी, बढ़पुर देवी, गुरगांव देवी आदि मंदिरों में सुबह कुछ देर के लिए दर्शनार्थी पूजा-अर्चना करने पहुंचे। शहर में सख्ती के चलते अधिकांश लोग मंदिरों में दर्शन करने भी नहीं गए। शाम के वक्त भी धर्मस्थलों में सन्नाटा पसरा रहा।