{"_id":"627c02e2bbbe3e2c4205d5ce","slug":"farrukhabad-news-prabhari-mantri-jitin-prsad-farrukhabad-news-knp696256143","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 व 14 को जिले में रहेंगे लोक निर्माण विभाग मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 व 14 को जिले में रहेंगे लोक निर्माण विभाग मंत्री
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद 13 व 14 मई को जिले में विकास कार्यों को देखेंगे। वह अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे।
जिला मुख्यालय को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद 13 मई की सुबह 11:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। वहां जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व जनता से मुलाकात करेंगे।
पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में सड़कों का लोकार्पण करने के बाद निर्माण कार्यों का निरीक्षण और शाम को अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानेंगे। 14 मई की सुबह 10:45 बजे कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। (संवाद)