फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद के साथी की संपत्ति की जांच शुरू

Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख के साथी की संपत्ति की जांच शुरू हुई है। पुलिस ने सोमवार को साथी से घर जाकर पूछताछ की और संपत्ति का विवरण मांगा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के न्यू आफीसर्स कालोनी निवासी सनी कुशवाहा ने तीन दिन पहले मोहल्ला कसरट्टा निवासी मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित उर्फ बब्बन दुबे व नौगवां निवासी उनके साथी भूपेंद्र के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों ने 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

इनकार करने पर उसका एटीएम कार्ड छीन लिया था। मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा दलवीर सिंह सोमवार को ब्लाक प्रमुख के साथी भूपेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने भूपेंद्र से आमदनी का जरिया पूछा और उसके नाम पर क्या संपत्ति है, इसका विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विवेचक ने कसरट्टा वाली गली में घटनास्थल का निरीक्षण किया व आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ करते देख कई दुकानदार शटर बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed