{"_id":"6255c28fd76141531d4fe0aa","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6908643156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के दो क्रय केंद्रों पर 11 दिन बाद हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के दो क्रय केंद्रों पर 11 दिन बाद हुई बोहनी
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी समिति में खुले दो क्रय केंद्रों पर 11 दिन बाद बोहनी हुई। केंद्र प्रभारी ने गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों क्रय केंद्रों पर कुल 60 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीद में जल्द तेजी आने की बात कही जा रही है।
2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदने के लिए जिले भर में 40 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें मंडी समिति में विपणन शाखा के दो क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय खुले हैं। 11 दिन तक दोनों केंद्रों पर गेहूं का एक दाना भी खरीद नहीं जा सका था। दूसरी ओर, मंडी में पिछले सप्ताह ही आढ़तियों के पास गेहूं बिक्री के लिए आ गया था।
खुले बाजार में गेहूं के दाम 1950 रुपये होने और तमाम झंझटों से बचने के लिए किसान सीधे आढ़तियों को गेहूं बेचकर नकद भुगतान ले रहे हैं। मंगलवार शाम को क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचा। इसमें क्रय केंद्र प्रथम के प्रभारी सुधीर कुमार ने गांव अकबरपुर निवासी किसान विजय सिंह का 24 क्विंटल गेहूं खरीदा।
विज्ञापन
क्रय केंद्र द्वितीय की प्रभारी स्वाती वर्मा ने पहले दिन गांव जिजपुरा की किसान पूजा का 36 क्विंटल गेहूं खरीदा। दोनों किसानों को सबसे पहले गेहूं बेचने पर सम्मानित किया गया। बताया गया दोनों केंद्रों पर बारदाना समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।