{"_id":"6255c1f5729f9f3eb52ab388","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6908636102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की पुलिस हिरासत में बिगड़ी हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी की पुलिस हिरासत में बिगड़ी हालात
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लापता छात्रा की नोएडा में हत्या कर शव दफनाने के मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मुकदमे के मुख्य आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री इंटर की छात्रा थी। वह 10 दिसंबर 2021 को लापता हो गई थी। जांच में पड़ोसी युवक सचिन का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने पांच अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। सचिन से पूछताछ के बाद पुलिस ने नोएडा के सूरजपुर इलाके में आरोपी के बताए गए स्थान से छात्रा का शव दो टुकड़ों में बरामद किया था।
इस मामले में आरोपी सचिन को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार भोर शव का श्रृंगीरामपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छात्रा की हत्या में सचिन का साथ उसके भाई महेंद्र ने दिया था। यह सामने आने पर पुलिस ने सोमवार रात महेंद्र को हिरासत में लिया और पूछताछ की। मंगलवार दोपहर महेंद्र की पुलिस हिरासत में तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तबियत में सुधार होने पर पुलिस उसको फिर थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी महेंद्र को उल्टी और दस्ते होने लगे थे। उसका सीएचसी पर उपचार कराया गया। वह ठीक है, बुधवार को उसका चालान कर दिया जाएगा।