फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

86 प्रतिशत धान खरीद के साथ क्रय केंद्र बंद

Tue, 08 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। जनपद में करीब 86 फीसदी धान खरीद के बाद सोमवार से क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं अब धान की खरीद नहीं होगी। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए जनपद में एक नवंबर से क्रय केंद्र खोले गए। करीब 15 नवंबर से सभी 19 क्रय केंद्रों पर धान आना शुरू हुआ। अक्तूबर में हुई बारिश से धान की फसल में पानी भर गया था। पौधे पलट जाने से धान के उत्पादन व गुणवत्ता भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

इससे क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने के लिए नमूने फेल होते रहे। जनपद में 18400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित था। दिसंबर तक लक्ष्य का करीब 28 प्रतिशत ही धान की खरीद हो सकी। जनवरी में बिचौलिए सक्रिय हुए और अपनी पहुंच भी लगवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे धान खरीद रफ्तार पकड़ गई। इससे एक माह में क्रय केंद्रों पर जमकर धान की खरीद हुई। किसान भले ही धान बेचने के लिए परेशान रहे हों, लेकिन पांच फरवरी तक खरीद का लक्ष्य 78.66 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। खास बात तो यह है कि पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने की शिकायतें मिलती रहीं हों, फिर भी खरीद लक्ष्य सापेक्ष 95.12 प्रतिशत पूरी कर ली गई।
25 फरवरी तक जनपद में 15745 मीट्रिक टन धान खरीदकर 85.57 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया। 28 फरवरी तक धान खरीद होनी थी। इसके बाद एक सप्ताह खरीद बढ़ाकर अंतिम तिथि सात मार्च कर दी गई। सोमवार को अंतिम दिन धान खरीद के साथ क्रय केंद्र बंद कर दिए गए।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि अंतिम दिन तक हुई धान की खरीद सभी केंद्रों से रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि धान खरीद का करीब 86 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया। अब एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed