{"_id":"61c21c03c26fcd0385262461","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp670922115","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया 223 व प्रमोद 118 मत से जीतकर बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया 223 व प्रमोद 118 मत से जीतकर बने प्रधान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर की प्रधान माया देवी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज/शमसाबाद। जनपद में प्रधान के दो पदों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को मतगणना हुई। इसमें ग्राम पंचायत सलेमपुर दूदेमई में प्रमोद ने 118 मतों से, जबकि गंगलऊ परमनगर में माया देवी ने 223 मतों से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया है। अब वह गांव की सरकार चलाएंगे।
नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर दूदेमई के प्रधान दयाराम की बीमारी के चलते हुई मौत से रिक्त पद के उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। सोमवार को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आरओ सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी व एआरओ दशरथ सिंह मतगणना के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले सभी प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बनाए गए। इसके बाद सुबह 9 बजे तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोलकर मतगणना शुरू कराई गई। वोटों की गिनती में प्रमोद कुमार ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और 582 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अवशेख को 118 मत से हराकर जीत हासिल कर ली। अवशेख को 464 वोट मिले।
प्रत्याशी राजकुमार ने 161, जंगबहादुर 139, महेश 85, मनोज 23, लज्जाराम ने 18 सहित सभी अन्य प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए। 58 मत निरस्त हो गए। आरओ सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी व तहसीलदार कर्मवीर सिंह, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने प्रमोद कुमार को प्रमाण पत्र दिया। प्रधान दयाराम की मौत के बाद ग्राम पंचायत खाते का संचालन करने के लिए गठित समिति में प्रमोद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। 6 माह का मौका मिलते ही गांव में स्नानागार सहित अन्य विकास कार्य कराकर माहौल बना लिया और प्रधान बन गए।
विज्ञापन
शमसाबाद की ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर में वर्ष 2015 से 20 तक सुशील यादव प्रधान रहे थे। महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर उनकी मां कमलेश कुमारी प्रधान बनी थीं। गत माह उनकी मौत होने से उपचुनाव में पूर्व प्रधान सुशील यादव की चाची माया देवी सहित सात प्रत्याशी मैदान में उतरे। मंगलवार को हुई मतगणना में मायादेवी ने 583 वोट हासिल कर अपनी प्रतिद्वंद्वी नीलम को 223 वोटों से पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। दूसरे नंबर पर रहीं नीलम को 360 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहीं निधि 23 मत पाकर अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। आरओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रमाणपत्र मिलने के बाद पुलिस अपने वाहन से नवनिर्वाचित प्रधान माया देवी को गांव तक छोड़ने गई।

सलेमपुर दूदेमई के प्रधान प्रमोद कुमार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD