{"_id":"619fd59f9a13da198978111f","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6660633134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचक ने डिप्टी जेलर के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचक ने डिप्टी जेलर के दर्ज किए बयान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल में आखिर बंदियों ने क्यों हमला किया था। इसके पीछे क्या कारण था। विवेचक (सीओ कायमगंज) ने ऐसे सवाल डिप्टी जेलर से पूछे और उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद विवेचक ने सीओ सिटी से जेल के घटनाक्रम को लेकर बातचीत की।
जिला जेल में सात नवंबर को बंदी संदीप की मौत के बाद भड़के साथियों ने जेलर, डिप्टी जेलर सहित अन्य कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। पथराव के बाद आगजनी की घटना में अस्पताल को स्वाहा कर दिया था। बंदियों को काबू करने गई पुलिस ने फायरिंग की थी। बंदी शिवम की जेल के अंदर गोली लगने से मौत हो गई थी।
एसपी के आदेश पर मुकदमे की जांच सीओ कायमगंज सोहराब आलम को दी गई है। सीओ सोहराब आलम ने जेल के अंदर घटना का डेमो करने के बाद जेलर व सीओ सिटी के बयान दर्ज किए थे। गुरुवार को सीओ सोहराब आलम पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पहुंचे। उन्होंने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर को बयान के लिए बुलाया। विवेचक ने डिप्टी जेलर से जेल में पूछा की आखिर बंदियों ने हमला क्यों किया था। इसके पीछे क्या कारण था। इसके बारे में गहनता से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने विवेचक से काफी देर मंत्रणा की।
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों को बैरकों की ड्यूटी से हटाया गया
जिला जेल के अधीक्षक प्रभाकर मुकुंद ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को बैरकों की ड्यूटी से हटाकर बाहर की ड्यूटी पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक के लिए लगाने के आदेश दिए हैं। अभी तक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को बैरकों में ड्यूटी करनी पड़ती थी। इसके अलावा महिला बंदी के बीमार होने पर इलाज के लिए साथ जाना पड़ता था।