फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

व्यापारी बोले- जाम की समस्या से दिलाएं निजात

Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। मासिक सुरक्षा बैठक में पहुंचे व्यापारियों ने शहर में जाम व पार्किंग की समस्या का मुद्दा उठाया। जाम की वजह से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कभी भी न आने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को मासिक व्यापारी सुरक्षा बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एएसपी अजय प्रताप सिंह ने की। फतेहगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुन्ना लाल वार्ष्णेय, रवींद्र वैश्य, चमन टंडन, अल्लाहदीन ने कहा कि बैठक में कभी भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी नहीं आते हैं। लिंजीगंज के व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जाम की सबसे बड़ी समस्या है। जाम से व्यापार भी प्रभावित होता है। ग्राहक जाम होने के कारण दिन में शहर के अंदर बाजार करने नहीं आते हैं। वाहनों की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में कहीं भी पार्किंग का कोई स्थान नहीं है। स्थान चिह्नित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएं। ताकि आम जनता को जाम से निजात मिले और व्यापार में बढ़ोत्तरी हो सके। अधिकारियों ने इस मामले में ठोस रणनीति बनाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बैठक में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यहां लगता है जाम
फतेहगढ़ में जिला जेल चौराहा, कोतवाली के सामने, सेंट्रल जेल चौराहा, भोलेपुर रेलवे क्रॉसिंग, नेकपुर ओवर ब्रिज, शहर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे स्टेशन के बाहर, पांचाल घाट पर प्रतिदिन दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है।

बैठक में बहुत कम पहुंचे व्यापारी
व्यापारियों की मासिक सुरक्षा बैठक में अधिकारियों के समय से आने के बाद भी व्यापारियों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। गुरुवार को बैठक में महज 14 व्यापारी ही शामिल हुए थे। फतेहगढ़ व्यापार मंडल से महज चार लोग बैठक में पहुंचे। वहीं, फर्रुखाबाद व्यापार मंडल का कोई बड़ा पदाधिकारी व व्यापारी बैठक में नहीं पहुंचा। वहां से कुल दस व्यापारी व पदाधिकारी ही बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed