फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

धक्के खाने के बाद बन रहे मरीजों के पर्चे

Tue, 21 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मौसमी बीमारियों के कारण लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। पर्चा बनवाने की लाइन में लंबी लाइनें के कारण धक्का मुक्की होती है। घंटे, डेढ़ घंटे लाइन लगाने के बाद नंबर आ पाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं को होती है।
विज्ञापन

बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 770 मरीजों ने पर्चा बनवाए। इनमें सबसे ज्यादा मरीज फिजीशियन और आर्थो के थे। मरीजों को एक पर्चा बनवाने के लिए घंटों धक्के खाने पड़े। नेकपुर खुर्द से आईं बुजुर्ग रामवती ने बताया कि वह करीब एक घंटे से लाइन में पीछे लगी थीं। जब नंबर आता नहीं दिखा, तो वह आगे पहुंच गईं। उस वक्त पर्चा बनवाने वाली खिड़की में चार महिलाओं के हाथ घुसे थे। पांचवीं बुजुर्ग महिला ने भी पर्चा बनवाने का प्रयास किया, तो अन्य महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। काफी देर तक जब बहस होती रही, तो अस्पताल के कर्मचारियों ने महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन

लाइनों में कई महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पर्चा बनवाने के प्रयास में लगी रहीं। पर्चा काउंटरों पर धक्का-मुक्की के चलते अव्यवस्थाएं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि पर्चा काउंटर पर मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए शीघ्र ही सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed