{"_id":"602ea4da8ebc3ee92e2ff7a3","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6126836146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की कुटिया में लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की कुटिया में लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन
रानगरिया मेले में संत सम्मेलन में चर्चा करते साधु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में साधु-संतों की कुटिया में भक्तों का तांता लग रहा है। पंडालों में कथा, भागवत, यज्ञ चल रहे हैं। भंडारों में प्रसाद बांटा जा रहा है। भक्त संतों के दर्शन करके आशीर्वाद ले रहे हैं।
आदर्श क्षेत्र में स्वामी सत्यस्वरूप महाराज रामकथा सुना रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने संसार में बेटियों का महत्व बताया। स्वामी जी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। आज कल बेटियां अकेले घरों से निकलने से डर रही हैं। उनका डर दूर करने के लिए हम सबको सहयोग करना होगा।
जिले में गोशाला बनाएंगे बब्बा गुरु
श्रीपंच दसनाम जूना अखाड़ा के महंत मनोज भारती बब्बा गुरु मेले में चार गाय व एक बछड़ा पाले हैं। गायों के नाम गंगा, जमुना, सरस्वती, सिद्धि व बछड़ा का शंकर रखा है। भजन पूजन के बाद बचा समय गोसेवा में लगाते हैं। बब्बा गुरु ने बताया कि मध्य प्रदेश के दतिया, मरैना के अलावा बरेली में उनकी गोशाला है। फर्रुखाबाद में भी गोशाला बनाएंगे। बरेली गोशाला में गाय लेकर जाएं, ले जाने का भाड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यजुर्वेद परायण यज्ञ में दीं आहुतियां
मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में सुबह यजुर्वेद परायण यज्ञ हुआ। अरविंद पांडेय व नरेंद्र वर्मा यजमान रहे। यजमानों ने विशाल भंडारा किया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि यज्ञ जीवात्मा के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है। यज्ञ से मनुष्य की हर कामना पूरी होती है। सभी को श्रद्धापूर्वक यज्ञ करना चाहिए। आचार्य ओमदेव ने कहा कि मनुष्य को केवल अपने कल्याण की ही नहीं, बल्कि सभी सबसे कल्याण में अपना कल्याण समझना चाहिए। महावीर शास्त्री ने कहा कि मानव जन्म बड़ी मुश्किल से मिलता है। इसे व्यर्थ न गवाएं। पं. उदयवीर शास्त्री ने भजन सुनाए। मधुवनी बिहार से आए पं. शिवनारायण आर्य ने मैथिली भाषा में रामकथा का रसपान कराया। बाल उपदेशक सुधांशु आर्य व उदिता आर्या ने गीत सुनाए। कार्यक्रम में हरिदत्त द्विवेदी, सुरेश चंद्र, सुखदेव शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, अजीत आर्य, शिशुपाल, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।
बैठक में संत सम्मेलन पर हुई चर्चा
बाबा बालक दास के आश्रम में बाबाजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 23 फरवरी को मेले में होने वाले संत सम्मेलन पर चर्चा की गई। सम्मेलन में किसी बड़े संत को बुलाने पर सहमति बनी। संतों ने कुछ समस्याएं भी बताईं। श्रीपचं दसनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज ने कहा कि गंगा के तट पर बंधा पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। उसे प्रशासन हटवाए। 1996 से साधु-संत बंधा से अतिक्रमण हटाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन नहीं हटवा रहा है। संतों के लिए रैन बसेरा बनना चाहिए। इस दौरान सागरपुरी, श्यामपुरी, हनुमानदास महाराज, झंझट गिरी, भालू बाबा गिरी, विजयपुरी, श्यामलपुरी, रामदास आदि मौजूद रहे।