{"_id":"60abe8918ebc3e7fec2ccb1a","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-corona-farrukhabad-news-knp630220925","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित बच्चों के लिए सिविल अस्पताल में होगी एल-2 व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित बच्चों के लिए सिविल अस्पताल में होगी एल-2 व्यवस्था
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण की सितंबर व अक्तूबर में आने वाली तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बच्चों के बेहतर इलाज के लिए शहर के सिविल अस्पताल लिंजीगंज में एल-2 अस्पताल बनाने की तैयारी है। सीएमओ ने सोमवार को निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने समाज को हिलाकर रख दिया है। हालांकि इस लहर में बच्चों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। सितंबर व अक्तूबर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है। इसमें बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। संक्रमित बच्चों के इलाज की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल लिंजीगंज में बच्चों के लिए एल-2 अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें 20 बेड का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की तैयारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर एल-2 अस्पताल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। उन्होंने इस संबंध में कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह यादव ने बताया कि 20 बेड का ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही तैयारियां तेज कर दी जाएंगी। फिलहाल अभी 20 बेड की व्यवस्था होगी। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाई भी जा सकती है। इस अस्पताल में शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के संक्रमित लोगों को भर्ती कर बेहतर इलाज दिया जा सके।
जिला स्तर पर 40 बेड का अस्पताल बनाने के निर्देश
फर्रुखाबाद। शासन से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने जारी आदेश में कहा कि जिला स्तरीय अस्पताल में 20 बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन युक्त व 20 बेड एचडीयू (हाईड्रोलिक वाले बेड) की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध बेड में से 10 बेड 0 से 18 वर्ष आयु के बच्चों के लिए आरक्षित कर इलाज की व्यवस्था की जाए। जबकि दो बेड एचडीयू के रूप में प्रयोग होंगे। पांच किलोग्राम से अधिक वजन के बच्चों के लिए वेंटीलेटर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मरीज के साथ तीमारदार के भी रहने की व्यवस्था अस्पताल में करने के आदेश दिए हैं।