{"_id":"62741725abf8c201ff45b457","slug":"farrukhabad-news-corona-peeku-ward-farrukhabad-news-knp6951134180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीकू वार्ड में भर्ती डेढ़ साल का बच्चा निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीकू वार्ड में भर्ती डेढ़ साल का बच्चा निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड को सैनीटाइज करता कर्मचारी, निरीक्षण करते प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तेज बुखार आने के बाद लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराए गए डेढ़ साल के बच्चे की एंटीजन जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे वार्ड में हड़कंप मच गया। परिजन चुपचाप बच्चे को ले गए। वार्ड प्रभारी ने सीएमओ को सूचना देकर बच्चे का पता लगाने के लिए कहा। पूरे वार्ड को सैनिटाइज कराया गया।
शहर के मोहल्ला गुंजन विहार कालोनी निवासी युवक के डेढ़ वर्षीय पुत्र को तेज बुखार आने पर गुरुवार दोपहर लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों की एंटीजन जांच कराई गई। उसमें डेढ़ वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना ने परिजनों को रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी दी। डॉक्टर दूसरे मरीज को देख रहे थे, तभी परिजन चुपचाप बच्चे को लेकर चले गए।
आइसोलेशन में भर्ती करने के लिए बच्चे को ढूंढा गया, तो वह नहीं मिला। इस पर हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। इसके बाद पूरे वार्ड को दो बार सैनिटाइज कराया गया। वार्ड में भर्ती पांच बच्चों समेत नौ लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि परिजनों से कह दिया था कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी। बच्चे का अलग से इलाज किया जाएगा। मगर परिजन बच्चे को चुपचाप लेकर चले गए। अब सीएमओ के माध्यम से उसे खोजा जाएगा। ताकि संक्रमण न फैल सके।