फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,corona,farrukabad

राजेपुर टप्पा मंडल में जांच कराने से किया मना, पांच संक्रमित

Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,corona,farrukabad
फर्रुखाबाद। कमालगंज सीएचसी पर पहुंचे 40 लोगों में कोई भी एंटीजन जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया। कोहरापुर गांव में हुईं जांचों में पांच लोग संक्रमित निकले। राजेपुर टप्पा मंडल में टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने जांच कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए कस्बा, क्षेत्र के गांव के साथ ही फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, याकूतगंज, जहानगंज आदि से लोग पहुंचे। 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। आरटी-पीसीआर जांच के लिए सभी का नमूना भेजा गया है। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार स्वास्थ्य टीम के साथ जहानगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल में लोगों की जांच करने के लिए पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कोरोना की जांच कराने से साफ मना कर दिया। इस पर टीम यहां से बैरंग लौट आई। टीम ने कोहरापुर गांव में जाकर 40 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। इसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। 35 लोगों के नमूने आरटी-पीसीआर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed