{"_id":"609c1c288ebc3e47ec48c7ec","slug":"farrukhabad-news-corona-farrukabad-farrukhabad-news-knp628087728","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 अस्पताल में बेड के नीचे छिपाए आक्सीजन सिलिंडर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 अस्पताल में बेड के नीचे छिपाए आक्सीजन सिलिंडर हटवाए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल के वार्डों का बुधवार को सीएमओ ने पीपीई किट पहनकर निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। कई मरीजों के बेड के नीचे छिपे रखे ऑक्सीजन सिलिंडर हटवाए गए।
कोरोना संक्रमित मरीजों को फतेहगढ़ स्थित एल-2 में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में अब ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद मरीज व तीमारदारों की सोच में शामिल हो चुकी ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं निकल पा रही है। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने पीपीई किट पहनकर एल-2 अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। कई मरीजों के पास ऑक्सीजन की दोहरी व्यवस्था मिली। वहां ऑक्सीजन सिलिंडर मरीज को लगाने के साथ कन्संट्रेटर पर रखे मिले। वहीं आक्सीजन सिलिंडर बेड के नीचे भी छिपे मिले। यह देख सीएमओ ने सभी मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए छिपाकर बेड के नीचे रखे गए ऑक्सीजन सिलिंडर व कन्संट्रेटर उठवा लिए। तीमारदारों को आश्वासन दिया कि उनके मरीज को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने बताया कि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की निधि से खरीदे गए 30 ऑक्सीजन सिलिंडर (जंबो) बुधवार को मिल गए हैं। हालांकि अभी फ्लो मीटर नहीं मिल पाए हैं। 30 सिलिंडर मिलने से काफी सुविधा रहेगी।