फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,bijli samasya,pani,aandhi

आंधी ने उखाड़ दिए 46 पोल, बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 24 May 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,bijli samasya,pani,aandhi
गांव गौटिया के पास टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सोमवार सुबह आई आंधी बिजली विभाग के लिए आफत बन गई। पौन घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश हुई। आंधी में 11केवी के 35 पोल व 33केवी लाइन के 11 पोल टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने से जिले भर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश थमने के बाद फाल्टों को ठीक कराकर शहरी क्षेत्र की बिजली चार घंटे बाद चालू कर दी गई, लेकिन गंगापार समेत 600 गांवों की बिजली देर रात तक गुल रही।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे आंधी आते ही शहर व गांवों की बिजली बंद हो गई। इसके बाद शुरू हुई रिमझिम-रिमझिम बारिश दोपहर डेढ़ बजे तक होती रही। इससे शहरी व गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद आंधी में टूटे तार व पोल बदलने का काम शुरू हुआ। शहरी क्षेत्र के सभी उपकेंद्र चालू कर बिजली बहाल कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में गंगापार के अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर, तहसील विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी लाइनों के 20 और 33 केवी लाइन के दो पोल टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के जरारी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के 11 पोल, मोहम्मदाबाद, कमालगंज क्षेत्र में 11 केवी लाइन के करीब 13 पोल, नवाबगंज क्षेत्र में गांव कांधेमई के पास 11 केवी लाइन के दो पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। टूटे तार व पोलों को बदलवाने का काम दोपहर बाद शुरू कराया गया।
देर रात तक काम पूरा न होने से गंगापार क्षेत्र के 300 गांव, कमालगंज, जहानगंज, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 200 गांव, नवाबगंज, शमसाबाद, हजियांपुर, संकिसा, क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली देर रात तक बंद रही। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी से पोल और तार टूटने से काफी नुकसान हुआ है। पोल बदलवाने व तार जुड़वाने का काम कराया जा रहा है।

छह घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली
कंपिल। सोमवार सुबह आंधी के बाद हुई बारिश से क्षेत्र में कई जगह तार टूटकर गिर पड़े। इससे कंपिल व सिवारा के विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। दोपहर 12 बजे बारिश बंद हुई तो अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने कर्मचारियों से लाइन की मरम्मत करानी शुरू कराई। दोपहर करीब तीन बजे 33केवी लाइन चालू हो सकी। अवर अभियंता ने बताया कि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed