फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,bijli samasya,bijli vibhag

खाते में पैसा, अनुमोदन भी, फिर नहीं कराया काम

Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,bijli samasya,bijli vibhag
फर्रुखाबाद। शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जिला विद्युत विकास निधि खाते में 70 लाख रुपये डंप पड़े हैं। काम कराने का डीएम से अनुमोदन मिले करीब एक साल हो चुका है, विभागीय अधिकारियों ने काम कराने के लिए टेंडर नहीं निकाले हैं। इससे जर्जर लाइनें और ओवरलोड ट्रांसफार्मर निर्बाध बिजली देने में बाधक बने हुए हैं।
विज्ञापन

बकायेदारों के कनेक्शन काट कर उनसे बिल की धनराशि वसूली के लिए आरसी जारी की जाती है। आरसी के माध्यम से जमा होने वाले धन का कुछ हिस्सा जिला विद्युत विकास निधि खाते में जमा किया जाता है। इस खाते का संचालन जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता विद्युत संयुक्त रूप से करते हैं। जिला विद्युत विकास निधि खाते से शहरी क्षेत्र में 70 लाख रुपये से काम कराने के लिए वर्ष 2021 में डीएम अनुमोदन किया।
विज्ञापन

जर्जर तार बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने, बंच केबल बदलने समेत अन्य काम कराने के लिए इस्टीमेट बना और एक्सईएन ने अधीक्षण अभियंता के पास भेज दिया। उन्होंने अपने स्तर से टेंडर निकालने से बचने के लिए सभी इस्टीमेट मुख्य अभियंता कानपुर को भेज दिया। वहां से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह से अधिक का समय गुजर गया, अभी तक एमडी कार्यालय से इस्टीमेट अनुमोदित होकर वापस नहीं आए। विद्युत विकास निधि खाते में धन होने के बावजूद काम न कराने से शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल है। मोहल्लों में जर्जर बंच केबल और तार के आए दिन टूटने से बिजली बाधित होती है, ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। निर्बाध बिजली न मिलने से शहर के लोग गर्मी में बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed