{"_id":"6131be4e8ebc3e219247c56f","slug":"farrukhabad-man-fell-in-pond-due-to-slipping-feet-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव
Fri, 03 Sep 2021 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार का (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के नवाबगंज में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे खड़े एक युवक की पैर फिसलने के चलते तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुन मां बदहवास हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाने के गांव बलीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र अजय कुमार (27) शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों को तालाब के किनारे बांधने गया था। तभी अजय कुमार अपनी एक भैंस को तालाब में नहलाने लगा। इसी समय पैर फिसलने से अजय कुमार तालाब में गिर गया।
कुछ दूरी पर खड़ी एक किशोरी ने शोर मचाया। तो परिजन व आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने तालाब में घुसकर अजय कुमार को लगभग दो घंटे बाद बाहर निकाला। तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।