फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Imam came to save Deen-e-Islam in Karbala

फर्रुखाबाद : कर्बला में दीन-ए-इस्लाम को बचाने आए थे इमाम

Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Imam came to save Deen-e-Islam in Karbala
घेरशांमू खां में मजलिस में बोलते फरहत अली जैदी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोहर्रम के चांद का दीदार होते ही इमामबाड़ों, घरों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। मौलाना फरहत अली जैदी ने कहा कि इमाम कर्बला में दीन-ए-इस्लाम को बचाने के लिए आए थे। उनके साथ बच्चे भी थे। कर्बला का मातम सुन शैदाइयों के आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मोहल्ला घेर शामू खां स्थित आफताब हुसैन के आवास पर मजलिस हुई। इसमें शिया धर्मगुरु मौलाना फरहत अली जैदी ने कर्बला पर रोशनी डाली। कहा कि मोहर्रम गम का महीना है। कहा कि हजरत इमाम हुसैन कर्बला के मैदान में जंग करने के लिए नहीं आए थे।
विज्ञापन

अगर उन्हें जंग करनी होती तो वह अपने साथ छोटे-छोटे बच्चों को ना लाते। वह तो कर्बला में दीन-ए-इस्लाम को बचाने के लिए आए थे। कहा कि अगर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथी कर्बला के मैदान में कुर्बानी न देते तो आज इस्लाम का कोई नाम लेने वाला न होता। इमाम हुसैन ने 72 लोगों की शहादत देकर दीन-ए-इस्लाम को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूरा वाली गली के इमामबाड़े में शिया धर्मगुरु मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की ऐसी शहादत है, जो समाज के अंदर एक कुर्बानी का जज्बा पैदा करती है।

कर्बला के अंदर जो जंग हुई वह जंग सत्य-असत्य के बीच की थी। इमामबाड़ा यावर हुसैन, मदारबाड़ी, घेर शामू खां और फतेहगढ़ भूसा मंडी इमामबाड़े में भी मजलिस हुई।
घरों से भी गूंजी या हुसैन की सदाएं
महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में नोहे पढ़े और मातम किया। घरों में काले लिवास में लोग दिन भर मातम मनाते रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed