{"_id":"5860094b4f1c1bec14eeb3c4","slug":"farrukhabad-festival-joins-the-ganga-composite-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद महोत्सव में मिलती है गंगा-जमुनी तहजीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद महोत्सव में मिलती है गंगा-जमुनी तहजीब
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल पार्क में आयोजित 20वें फर्रुखाबाद महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने फीता काटकर किया। इस दौरान सरकारी विभाग की ओर से लगीं प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी पटेल पार्क पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर फर्रुखाबाद महोत्सव का उद्घाटन किया।
सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव में लगाई गईं झांकियां कोई न कोई संदेश दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, डा. जितेंद्र सिंह यादव, सीडीओ एनपी पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल और अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत ने भी समारोह को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने कृषि विभाग, केंद्रीय कारागार की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
साथ ही महोत्सव में सजाई गई विभिन्न झांकियों को भी देखा। इससे पहले सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, ब्लाक प्रमुख उर्मिला राजपूत, बाबू सिंह गिल, जवाहर सिंह गंगवार, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, देवकीनंदन गंगवार, नानकचंद्र, सुधीर कुशवाह, भोजराज शाक्य, वेगीश गोयल, डा. अनार सिंह, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सीएमओ डा. राकेश कुमार, साधना सिंह, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा और मुजफ्फर हुसैन रहमानी आदि मौजूद रहीं। इससे पहले सारिका, नेहा और पूनम मंच के सामने मनमोहक रंगोली सजाई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।