फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

एंबुलेंस चालक पर जानलेवा हमले में आठ पर रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
मारपीट के बाद एंबुलेंस का तोड़ा शीशा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज से घायलों को लेकर आ रहे 108 एंबुलेंस के चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार देर रात चालक का लोहिया में मेडिकल कराया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला हरदोई थाना हरपालपुुर के गांव हरियापुर निवासी 108 एंबुलेंस के चालक महेश गुरुवार को कमालगंज में पिकअप पलटने की हुई दुर्घटना में घायलों को लेकर आ रहे थे। मसेनी चौराहे से पहले जीआरडी गेस्ट हाउस के पास एक बरात रास्ते में थी। मरीज की हालत गंभीर देखकर सायरन बजा दिया। बरात में सात आठ लोग नशे में थे। यह लोग सायरन बजाने पर गालीगलौज करने लगे। ईएमटी संदीप कुमार ने लोगों से रास्ता छोड़ने को कहा।
विज्ञापन

इस पर वह लोग नहीं माने। इन लोगों ने चालक को एंबुलेंस से उतार कर रायफल की बटों से पीट दिया। एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। दूसरी एंबुलेंस से आए ईएमटी अभिनव कुमार व पायलट देवेश ने किसी तरह उन लोगों से बचाया। प्रवीण नाम के युवक ने धारदार हथियार से प्रहार किए। पुलिस ने महेश की तहरीर पर प्रवीण व उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायर किया। इसमें वह बाल बाल बच गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि महेश के साथ मारपीट व फायर करने तथा सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। महेश का रात में ही मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में हुुई वीडियोग्राफी से हमलावरों को तलाशेगी पुलिस
चालक महेश पर रायफल की बटों से हमला करने वाले दबंगों को पुलिस बरात में हुई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ से तलाशने का दावा कर रही है। इसको लेेकर पुलिस ने रात में ही वीडियोग्राफर को दिशा निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि चालक महेश पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पांच घंटे जाम रहा बरेली-इटावा हाईवे
कमालगंज। एंबुलेंस चालक महेश से मारपीट के विरोध में बरेली-इटावा हाईवे पर पांच घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने पायलट महेश की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर जाम खोलने को ईएमटी व चालक तैयार हुए। मौके से एंबुलेंस तो हटा ली गईं पर पुलिस रात दो बजे तक बरेली-इटावा हाईवे पर जाम को खुलवाती रही। कई बार लोगों ने पहल करके जाम खुलवाने का प्रयास भी किया था, पर सफलता नहीं मिली। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया। कुछ वाहनों को नेकपुर कला व आवास विकास की ओर से निकाला गया। छोटे वाहनों को मसेनी से लोको जाने वाले मार्ग पर भेजा गया। वहीं जाम में वाहनों को फंसने से रोकने के लिए सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने जिला जेल चौराहे की ओर डायवर्ट करके निकाला। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के कर्मचारी तो रात 12 बजे ही मान गए थे। लेकिन जाम को पूरी तरह खुलवाने में दो बजे तक पुलिस को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed