फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

टिकट चेक करते धरा गया फर्जी टीटीई

Sun, 19 Jan 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
आरपीएफ चौकी कायमगंज में हिरासत में खड़ा फर्जी टीटीई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। लखनऊ-कासगंज पैसेंजर में एक एलएलबी का छात्र टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करता मिला। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया गया। बाद में चौकी में बंद करके उससे पूछताछ की गई। फर्रुखाबाद आरपीएफ थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में रविवार को फर्रुखाबाद से एक युवक सवार हुआ। वह नेवी ब्लू कलर का ब्लेजर पहने था। उस पर रेलवे की तरह का फर्जी मोनोग्राम बना था। फर्रुखाबाद से कायमगंज तक युवक ने फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों के टिकट चेक किए। कुछ यात्रियों के पास टिकट न मिलने पर अवैध वसूली भी की। जब कायमगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो कुछ यात्रियों ने प्लेटफार्म पर खड़े आरपीएफ के हेड कांस्टेबल राधेश्याम से शिकायत की। इस पर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

फर्जी टीटीई को पकड़कर प्लेटफार्म पर लाए और पूछताछ कर ही रहे थे कि उसने मौका पाकर दौड़ लगा दी। उसके भागते ही हेड कांस्टेबल ने दौड़कर उसे फिर दबोच लिया और चौकी में बंद करके पूछताछ की। वह फर्रुखाबाद में एक कालेज में लॉ का छात्र है। यात्रा के लिए उसने खुद का भी टिकट नहीं लिया था। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सत्यवीर पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम नगला सहजीत थाना पटियाली जनपद कासगंज बताया। इधर, फर्रुखाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह ने बताया कि फर्जी टीटीई बनकर टिकट चेक करने तथा वसूली करने समेत रेलवे एक्ट की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed