फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Algebra questions entangled in mathematics teaching

फर्रुखाबाद : गणित शिक्षण में बीजगणित के सवालों ने उलझाया

Tue, 26 Jul 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Algebra questions entangled in mathematics teaching
आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। बीएड परीक्षा में सोमवार को शिक्षण विषयों के पेपर हुए। 90 मिनट के पेपर में एक परीक्षा कक्ष में हिंदी, अंग्रेजी, गणित और जीवविज्ञान विषय के परीक्षार्थियों से उनका विवरण जुटाने व परीक्षा प्रपत्रों को पूरा करने में शिक्षक अंत तक जुटे रहे। गणित शिक्षण में कई छात्रों को बीजगणित के सवालों ने उलझाया।
विज्ञापन

बीएड द्वितीय सेमेस्टर में छात्रों को स्नातक में लिए गए विषयों के आधार पर दो विषय शिक्षण विधि(टीचिंग मैथड्स) के चुनने पड़ते हैं। सोमवार को दूसरे शिक्षण विषय की परीक्षा आरपी डिग्री कॉलेज केंद्र पर थी। हर कमरे में चार विषय के परीक्षार्थी थे।
विज्ञापन

हर विषय के परीक्षार्थियों की कक्ष निरीक्षकों को अलग उपस्थिति सीट बनानी पड़ी। सत्यापन प्रपत्र, ओएमआर की प्रविष्टियों की जांच व हस्ताक्षर में भी काफी समय लगा। प्राचार्य डॉ. एपी चौरसिया ने बताया कि परीक्षा के अंतिम समय तक शिक्षक पूरा काम निपटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित शिक्षण के छात्र अंकुर वर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम में कुछ सवाल शामिल नहीं थे। पर पेपर में करीब छह सवाल ऐसे पूछे गए। बीजगणित के सवालों ने उलझाया भी। हिंदी की छात्रा आरुषि ने कहा कि पेपर काफी सरल आया। हिंदी शिक्षक की विशेषता व हिंदी शिक्षण विधियों के प्रश्न आसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed