फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,Ventilator's digital immunity box stolen

वेंटीलेटर का डिजिटल इम्युनिडी बॉक्स चोरी

Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
farrukabad news,Ventilator's digital immunity box stolen
लोहिया अस्पताल का पीकू वार्ड। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पीकू के दो नंबर वार्ड में लगे वेंटीलेटर से डिजिटल इम्युनिडी बॉक्स चोरी कर लिया गया। वार्ड इंचार्ज ने सीएमएस को पत्र देकर जानकारी दे दी है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड बने हैं। दो नंबर वार्ड में मरीज भर्ती न होने से बंद रहता है। शनिवार सुबह प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना ने वार्ड खोलकर मशीनों की जांच की।
विज्ञापन

एक वेंटीलेटर पर लगा डिजिटल इम्युनिडी बॉक्स गायब था। वार्ड प्रभारी ने रात में ड्यूटी करने वाले कर्मियों से पूछताछ की। मगर कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने सीएमएस को लिखित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि एल्युमिनियम के किवाड़ में कुछ जगह हो जाती है। उसीसे जाकर किसी शरारती तत्व ने हरकत की है। बॉक्स की कीमत का पता लगाया जा रहा है। ज्यादा कीमती होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

24 घंटे स्टाफ की रहती ड्यूटी
पीकू वार्ड में स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। लिहाजा शक है कि घटना में कोई अस्पताल का ही व्यक्ति शामिल होगा।
सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग
वार्ड प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना ने सीएमएस को पत्र देकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की। कहा कि वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगने से 24 घंटे निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed