{"_id":"6200015e8e9a903be16474c7","slug":"farrukabad-news-police-failed-to-disclose-incidents-of-robbery-robbery-farrukhabad-news-knp679207495","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती, लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती, लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डकैती, लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस फेल है। एसओजी व सिटी सर्किल पुलिस का खुफिया तंत्र कमजोर पड़ा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव का हवाला देकर एसओजी व पुलिस ने शस्त्र व अवैध शराब की फैक्टरी पकड़कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है।
6 दिसंबर 2021
शहर कोतवाली के बढ़पुुर ब्लाक के पास के रहने वाले तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मजेंश कटियार के घर में दिनदहाड़े घुसे बदमाश किशोर (नौकर) को बंधक बनाकर एक लाख बीस हजार की नगदी व सोने की चेन लूटकर ले गए थे। वकील की पत्नी साधना कटियार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी थी। एक सप्ताह तक तो पुलिस ने जांच में तेजी दिखाई, इसके बार मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
18 दिसंबर 2021
कंपिल थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी रोहित कुमार अपने दोस्त की बीमार भाभी को कार से लेकर फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराने आए थे। उनकी कार के शीशे तोड़कर चोर एक लैपटॉप, मोबाइल, पांच हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे में वारदात करने वाले युवक कैद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
20 दिसंबर 2021
जनपद इटावा के कस्बा बसरेहर सदर बाजार निवासी सराफ गजेंद्र कुुमार 19 दिसंबर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी साले की शादी में परिवार सहित आए थे। 20 जनवरी को वापस जाते समय वह अपने बड़े साले सूरज प्रकाश के यहां परिवार समेत चाय पीने लगे। उनकी कार नर्सिंग होम के बाहर खड़ी थी। कार के शीशे तोड़कर चोर साढ़े नौ लाख के सोने के जेवरात से भरा बैग लेकर चले गए। सराफ ने चार युवकों को भागते देखकर पुलिस को हुलिया भी बताया था। मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने किसी को पूछताछ के लिए भी कोतवाली लेकर नहीं आई।
26 जनवरी 2022
लोहिया अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन उदय प्रताप सिंह की बेटी गरिमा सिंह की सगाई मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। इसी दौरान नौ लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। सूचना पर एसओजी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी देखे गए। इसमें दो किशोर बैग ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उदय प्रताप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है।
पुलिस व एसओजी संयुक्त रूप से घटनाओं का खुलासा करने के लिए हमेशा प्रयास करती रहती है। लेकिन कभी-कभी खुलासा करने में देर हो जाती है। इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस काम नहीं कर रही है। शीघ्र ही घटनाओं का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रदीप कुमार सिंह सीओ सिटी