{"_id":"5f9ef4ee8ebc3ee3e87c53a9","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp5918776118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी: एस्टीमेट में शामिल कर नहीं बनाई नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी: एस्टीमेट में शामिल कर नहीं बनाई नाली
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में कब्रिस्तान तक बिना नाली के बना रोड। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में चल रहे निर्माण कार्यों में मनमानी की जा रही है। सड़क निर्माण के एस्टीमेट में नाली दिखाई गई। लोकार्पण के लिए पत्थर भी लग गया। मगर मौके पर नाली नहीं बनी। यही नहीं 200 मीटर बनी सड़क की चौड़ाई भी कम करके खेल करने की तैयारी है।
वार्ड 41 गढ़ी मुकीम खां में राजू जाटव के मकान से कब्रिस्तान तक बागों के बीच में एक रोड नगर पालिका बना रही है। 34.28 लाख रुपये से बन रही इस सड़क के तीन भाग हैं। राजू जाटव के मकान से श्यामलाल की बगिया, श्यामलाल की बगिया से बेचेलाल की बगिया और बेचेलाल की बगिया से कब्रिस्तान तक।
इस मार्ग पर एक भी मकान नहीं है। एस्टीमेट में 20 फीट चौड़ाई और नाली दर्शाई गई है। बेेचेलाल की बगिया से कब्रिस्तान तक के हिस्से का निर्माण पूरा कर दिया गया है। कब्रिस्तान के पास लोकार्पण के लिए एक पत्थर भी लगाया गया है। इस पत्थर पर नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
मगर मौके पर रोड किनारे नाली नहीं बनाई गई। इस मार्ग के करीब 200 मीटर हिस्से की चौड़ाई भी कम है। करीब 25 मीटर भाग में ही 20 फीट चौड़ाई रखी गई है। अभी इसी मार्ग के दो हिस्सों का निर्माण होना शेष है। सड़क के दोनों ओर ईंटों का गोटा लगा दिया गया है। इससे साफ है कि यहां भी नाली न बनाने की तैयारी है।