फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,council school,project,state team,get ramps

परियोजना की टीम को रैंप उखड़ी मिली

Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,council school,project,state team,get ramps
कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर दिनारपुर में छात्रा से बात करतीं यूनीसेफ की राज्य सलाहकार सरित? - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। मंगलवार को राज्य परियोजना टीम ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम को कायाकल्प के कार्य अधूरे मिले। खुदागंज में दिव्यांगजन के लिए रैंप उखड़ा मिला। मोहनपुर दिनारपुर में चार कमरों में टाइल लगे नहीं मिले। यहां कक्षा 4 के कुछ बच्चे हियर व देयर का अर्थ नहीं बता सके।
विज्ञापन

यूनीसेफ की राज्य सलाहकार सरिता सिंह व राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में बीईओ सांत्वना शुक्ला सबसे पहले खुदागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। वहां 2 कमरों में टाइल नहीं लगे थे, रैंप उखड़ा था।
विज्ञापन

कन्या प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर दिनारपुर में सरिता सिंह ने बच्चों के पास बैठकर शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। कुछ छात्राएं हियर व देयर का अर्थ नहीं बता सकीं, तो उन्होंने बताया कि हेयर माने यहां व देयर माने वहां के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित में बच्चों ने 20 तक पहाड़े सुना दिए। एक छात्रा ने अंग्रेजी में पूरे प्रवाह के साथ वाक्य का उच्चारण किया। यहां कुछ कमरों में टायल नहीं लगे थे।
दिव्यांग शौचालय मानक के अनुरूप नहीं
टीम की सदस्य सांत्वना शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग शौचालय कहीं भी मानक के अनुरूप नहीं मिले। केवल कमोड लगाकर दिव्यांग शौचालय का रूप दे दिया गया। अन्य मानक पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि 27 जिलों में आज (मंगलवार) कायाकल्प, मिशन प्रेरणा के काम की जांच हो रही है। टीम ने बीआरसी में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। जिला समन्वयक ऋचा वर्मा, फूल सिंह वर्मा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed