फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad

अर्रापहाड़पुर मंडी में हनुमान मंदिर की 15 करोड़ की भूमि पर माफिया काबिज

Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
farrukabad
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में स्थित हनुमान मंदिर ट्रस्ट की 12.95 एकड़ भूमि पर भूमाफिया का कब्जा है। इसे फर्जी तरीके से माफिया ने अपने नाम पर दर्ज कराकर प्लाटिंग कर दी। एसडीएम सदर ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

अर्रापहाड़पुर मंडी में स्थित हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नाम 12.95 एकड़ भूमि 1968 में दर्ज की गई थी। लिपिक की लापरवाही से ट्रस्ट भूमि को वयस्क में दर्ज कर ट्रस्ट के जिम्मेदारों के नाम चढ़ा दी। इसके बाद 1995 में दो लोगों के नाम भूमि फसली खतौनी में दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में दो अन्य लोगों ने भूमि अपने नाम दर्ज कराकर बेचना शुरू कर दिया। वर्ष 2011 से सक्रिय हुए भूमाफिया ने ट्रस्ट की भूमि पर प्लाटिंग कर दी। इससे भूमि पर इन दिनों दर्जनों लोग काबिज हैं। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अनिल कुमार को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कई नामचीन लोगों ने फर्जी तरीके से भूमि अपने नाम दर्ज कराकर प्लाटिंग की है। अभिलेखों की छानबीन करने पर यह भूमि हनुमान जी ट्रस्ट के नाम दर्ज पाई गई। ट्रस्ट की भूमि पर जिला जज का आधिपत्य होता है। जिला जज की बिना अनुमति इस भूमि को बेचा नहीं जा सकता।

जबकि बिना आदेश इस भूमि की अवैध रूप से प्लाटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि भूमि की कीमत 15 करोड़ से अधिक है। ट्रस्टी के परिजनों की अपील पर बंदोबस्त अधिकारी ने 30 जनवरी 2018 को पूर्व में हुए आदेश निरस्त कर दिए थे। इन दिनों चकबंदी न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
एसडीएम ने बताया कि चकबंदी न्यायालय से मुकदमा फाइनल होते ही भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed