फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers upset, corruption at the extreme: Jitin Prasad

कांग्रेस मजबूत करने आए पूर्व कें ्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset, corruption at the extreme: Jitin Prasad
कार्यक्रम में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व पास में बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष। संव? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आज किसान व नौजवान परेशान हैं। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारी चरम पर होने के साथ ही अपराध बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था में भी गिरावट जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। जो आम जनता की समस्या सुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि प्रदेश में भय, आतंक व अन्याय का माहौल है। जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। शहर के लालगेट चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद अग्निहोत्री, रमेश चंद्र कठेरिया, इरफान प्रधान, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed