फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers troubled by Anna's cow dynasty protested

Farrukhabad News: अन्ना गोवंश से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by Anna's cow dynasty protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अन्ना गोवंश से परेशान किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याएं निस्तारित करने की मांग की।

भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में संजय गंगवार, कैलाश यादव, रामनिवास, नन्हेंलाल, जगदीश आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय सिंह को सौंपा। इसमें कहा कि गांव छिछोनापुर पट्टी में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से 12 नलकूपों को कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग में नलकूप न चल पाने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। इससे नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। उन्होंने बिजली की अघोषित कटौती खत्म करने, शमसाबाद बाया फैजबाग से रोडवेज बस चलाने, अन्ना गोवंश गोशालाओं में बंद कराने, निजी नलकूपों का बिजली बिल माफ करने व किसानों का गन्ना भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान बृजेश कुमार, राधेश्याम, सलमान अहमद, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed