फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers drove 70 anna cows and left them in the block premises

किसानों ने 70 अन्ना गोवंश खदेड़कर ब्लाक परिसर में छोड़े

Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers drove 70 anna cows and left them in the block premises
नवाबगंज ब्लाक परिसर में खड़े अन्ना गोवंश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। अन्ना गोवंशों की समस्या से परेशान किसानों के सब्र का बांध टूट गया। शनिवार को किसानों ने करीब 70 गोवंश खेतों से खदेड़कर ब्लाक परिसर में छोड़ दिया। कुछ गोवंशों को बांध दिया तो कुछ खुले ही छोड़ दिए। कर्मचारी काम पर पहुंचे तो गोवंशों का जमावड़ा देख अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बीडीओ कौशल कुमार का कहना है कि गोवंशों को शमसाबाद गोशाला भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में अन्ना गोवंश किसानों के लिए मुसीब बने हैं। सप्ताह भर पूर्व जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अन्ना गोवंशों को पकड़वाकर गोशालाओं में भेजे। इसके बाद भी गोवंशों को गोशालाओं में नहीं पहुंचाया गया। इससे किसानों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि अन्ना गोवंश के झुंड फसलें चौपट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई मर्तबा गोवंश हमलावर होकर लोगों को घायल भी कर चुके हैं। सड़कों पर उनके झुंड सड़क हादसों का भी कारण बन रहे हैं। प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक समस्या के समाधान के लिए गुहार की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते गांव रायपुर, सिरमौरा बांगर, हमीरपुर, हुसैनपुर, बरतल, बारग आदि के किसानों ने शनिवार की सुबह ही गोवंशों को खदेड़कर ब्लाक परिसर में बंद किया और चले गए। कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने नजारा देखों तो इसकी जानकारी बीडीओ को दी।

बीडीओ ने बताया कि मामला नगर पंचायत का होने के कारण ईओ को भी अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा जल्द से जल्द गोवंशों को गोशाला भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लाक कर्मियों के मुताबिक गोवंश परिसर के एक कोने में बंधे रहे, जिससे पूरे दिन के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed