{"_id":"5ed29bb98ebc3e907a6fea00","slug":"farmers-blossomed-when-nectar-rains-from-the-sky-farrukhabad-news-knp56288959","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत
विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर जाते बच्चे।
- फोटो : FARRUKHABAD
आसमान से बरसा अमृत तो खिले किसान
फर्रुखाबाद/कायमगंज। तेज हवाओं के साथ शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश से किसानों समेत हर किसी के चेहरे खिल उठे। खरबूजा को छोड़ सभी फसलों के लिए बारिश का पानी अमृत साबित हुआ है। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। बारिश के बाद खाली पड़े खेतों की जुताई होने से खरपतवार खत्म होंगे। मौसम में ठंडक होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क कर 33 डिग्री पर पहुंच गया है।
रात से शुरू हुई बारिश खेतों में खड़ी मक्का, गन्ना, मूंगफली के अलावा सभी सब्जियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिन किसानों ने खरबूजा की खेती की, उन्हें नुकसान है। यही नहीं गेहूं के खाली पड़े खेतों में बारिश होने के बाद जुताई हो जाएगी। इससे खरपतवार नष्ट हो जाएंगे।
खेतों में पानी अंदर चला जाएगा, इससे मिट्टी की उत्पादकता बढे़गी। बारिश ने भीषण गर्मी से भी राहत दी है। कायमगंज संवाद के अनुसार कटरी क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी किसान रामप्रकाश बोले, लोग गर्मी से व्याकुल थे। खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
बारिश से खेतों में खड़ी मक्का, ज्वार, गन्ना, सब्जियां व दलहनी फसलों समेत सभी में लाभ होगा। अभी और बारिश हो जाए, तो फसलों को काफी फायदा होगा।
नाले-नालियों के चोक होने से बढ़ी मुसीबत
शहर के मोहल्ला तलैया, गंगानगर कालोनी, बालाजीनगर, रस्तोगी मोहल्ला, बागकूचा, नीबाचुअत, ढुइयां, चिलसरा रोड आदि में कुछ देर के बारिश से जलभराव हो गया। भोलेपुर में भी नाला चोक होने से मुख्यमार्ग पर जलभराव हो गया। हालांकि बाद में सड़कों पर कीचड़ से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ओवरब्रिज पिलर के गड्ढे में भरा पानी
ओवरब्रिज निर्माण को पिलर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इस दौरान नालों को भी बंद करना पड़ा। अचानक हुई बारिश से नाले ओवरफ्लो होने से पिलर के गड्ढे में पानी भर गया। इससे निर्माण का काम भी बंद हो गया है। कार्यदायी संस्था को अब खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नाला बंद होने से फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भोलेपुर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर जलभराव हो गया।